अब शिक्षा है अधिकार हमारा
और कलम है हथियार हमारा
अब हम सब स्कूल जाएगे
और पढ़ लिख कर कुछ बन पाएगें ,,,
रहेगा न कोई शिक्षा से दूर
जाएँगे हम रोज स्कूल
बस्ते कापियां और किताबें
ये ही है उपहार हमारा
अब शिक्षा है अधिकार हमारा ,,,,,,
कदम से कदम मिला कर
आगे बड़ते जाना है
शिक्षा की ज्योती से
हर एक दीप जलाना है
एक है स्वर, एक है विचार हमार
अब शिक्षा है अधिकार हमारा
"राजेश कोंडल "

No comments:
Post a Comment