![]() |
| Written by :Rajesh Kondal |
कुछ रस्मे जमाने की निभानी पड़ती है
वकत की रह पर ठोकर भी खानी पड़ती है
कुछ लम्हे गुज़र जाते ही उनकी यादे नहीं जाती
वकत के साथ ये यादे भी भुलानी पड़ती है
क्या करोगे तुम पुराने इन खतो का
एक दिन सारी चिठिया खुद जलानी पड़ती है
कुछ दुःख वकत के साथ कम हो जाते है
कुछ उलझाने खुद सुलझानी पड़ती है
हाथो की लकीरों से कुछ नहीं मिलता
किस्मत खुद नहीं बनती बनानी पड़ती है
" राजेश कोंडल"

No comments:
Post a Comment