चाहते दिल में आती जाती रहती है
जाने क्यों दिल को सताती रहती है
शमा रोशन करती है घरो को
मगर परवानो को जलती रहती है
नदी किसी के रोकने से नहीं रुकती
हर दिन नए रस्ते बनती रहती है
समुंदर की लहरे आकार साहिल पर
कदमो के निशा मिटती रहती है
कुछ लोग हमें छोड़ कर चले जाते है
पर उनकी यादे हमको रुलाती रहती है
राजेश कोंडल

No comments:
Post a Comment