बेटी है अनमोल मेरे देश मे
बेटी है अनमोल,,,,,,,,,,,,,,,
नहीं इसका कोई मौल मेरे देश
मे
बेटी है अनमोल ,,,,,,,,,
है शिक्षक यही
दुर्गा यही ,,,,,,
है यही झाँसी की रानी
इतिहास के पनों पर
दर्ज है इसकी कहानी
बस बड़ने दे इसके कदम
न बेटे संग इसको तौल ,,,,,,,
क्योकि, बेटी है अनमोल मेरे देश मे
बेटी है अनमोल,,,,,,,,,,,,,,
कितनी जीते जी दफ़न हुई ,,,,,
कितनी जीते जी भस्म हुई ,,,,,
कब किसने था ये जाना
आज मगर हर जन तक
ये पैगाम है पहुचना ,,,,,,,,
भरून हत्या महापाप है
तू भी मेरे संग ये बोल ,,,,,,
बेटी है अनमोल मेरे देश मे
बेटी है अनमोल,,,,,,,,,,,,,,,
"राजेश कोंडल "

No comments:
Post a Comment