Tuesday, July 13, 2010

तवायफ़


written by : Rajesh kondal

चुल्हे कम दिल
अक्सर जलते है यहाँ
शराब के नशे में गिरते है
गिर कर कम ही सभालते है यहाँ
इस महखाने ने मुझे इतना बुरा बना दिया
मेरा नाम भी लेने से डरते है यहाँ………

किसी ने बजारू
किसी ने बेकाऊ कहा मुझे
इजत क्या होती है
सब ने बेअब्रू कहा मुझे
कैसे गुजारू गी अब मै ये जिन्दगी
हर पल, हर दिन जान पे बनते है यहाँ…………

हर दिन सजना ,हर दिन सवरना
मगर किस के लिए
दिन में न चैन रात भर जगना
मगर किस के लिए
खूब बजती है शेहनाई रात भर
सुबह उठती है अर्थी अरमा मरते है यहाँ……


राजेश कोंडल

No comments: