Friday, September 4, 2009

दिल मे किसी को जरूर रखना....................

written by : Rajesh kondal

अपने इस दिल को प्यार से
महफूज़ मत रखना.
घर मे तुम्हारे
कोई रहे या न रहे
पर दिल मे किसी को
जरूर रखना…………

वक़्त का क्या है
टिप टिप कर के बरस जाएगा
दिन का क्या है
धीरे धीरे पिघल जाएगा
जिन्दगी तो युही चलती रहेगी
आरजू कोई हो न हो
दिल मई जुस्तजू
जरूर रखना………..

लफ्ज़ जुबान से गिर कर
पल बार में बिखर जायेगे
अरमा होंठो को छू कर
जाने कहाँ किधर जायेगे
खाब युही आँखों में आते रहेगे
पर हर खाब को
दिल के रूबरू
जरूर रखना………….

"राजेश कोंडल"

No comments: